Episodes

  • India का सबसे खूंखार Serial Killer जिसने Rajasthan, Punjab और Haryana में कोहराम मचाया: Crime Branch
    May 19 2026
    अपराध की दुनिया में एक ऐसा नाम, जिसने सालों तक पुलिस को उलझाए रखा - शंकरिया कनपटीमार. 18 महीनों में 70 हत्याएं करने वाला सीरियल किलर. मारने का तरीका हर बार इतना ख़ौफ़नाक कि लोगों ने उसे कनपटीमार का नाम दे दिया. लेकिन आखिर ये शख्स था कौन? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं राकेश गोस्वामी, पूर्व पत्रकार, प्रोफ़ेसर और लेखक, जिन्होंने अपनी किताब India’s Most Dangerous Serial Killer में शंकरिया कनपटीमार की पूरी कहानी दर्ज की है. इस बातचीत में जानिए कि शंकरिया क्या जानबूझकर साधुओं को निशाना बना रहा था? और क्यों पुलिस उसे पहले पकड़ नहीं पाई? साथ ही जानिए कि कैसे एक सुराग, पैर के निशान और महीनों की मेहनत ने आखिरकार पुलिस को शंकरिया तक पहुंचाया. इस एपिसोड में सुनिए भारत के सबसे ख़तरनाक सीरियल किलर्स की कहानी - एक ऐसा केस, जिसने अपराध, राजनीति और पुलिस जांच तीनों पर बड़े सवाल खड़े किए.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Suraj Singh
    Show More Show Less
    1 hr and 4 mins
  • Pahalgam हमले पर NIA चार्जशीट में बड़े खुलासे, Pakistan में बैठा लंगड़ा मास्टरमाइंड: Crime Branch
    May 12 2026
    पहलगाम हमला - वो आतंकी हमला जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया... कुछ मिनटों की गोलीबारी और 26 निर्दोष लोगों की मौत. लेकिन सवाल आज भी वही है, इस हमले के पीछे कौन था? हमला करने वाले तीन आतंकी तो Operation Mahadev में मारे गए, लेकिन क्या असली मास्टरमाइंड अब भी आज़ाद है? 'क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हम आपको बताएंगे पहलगाम हमले की पूरी कहानी. कैसे Lashkar-e-Taiba और उसके फ्रंट संगठन TRF ने इस हमले की साजिश रची? कौन है साजिद सैफुल्लाह जट्ट उर्फ़ 'लंगड़ा', जिसे जांच एजेंसियां इस पूरे हमले का मास्टरमाइंड मानती हैं? और आखिर कैसे NIA की जांच पाकिस्तान से जुड़ी? क्या वजह थी कि आतंकियों ने बैसरन पार्क जैसा सुनसान इलाका चुना? इस वीडियो में जानिए NIA Investigation के वो बड़े खुलासे, जो आपको चौंका कर रख देंगे.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Rohan Bharti
    Show More Show Less
    32 mins
  • लॉरेंस बिश्नोई ने कैसे कराया सिद्धू मूसेवाला का मर्डर, सुकेश चंद्रशेखर के लिए क्यों भिड़े जेलर और तिहाड़ पर खुलासे!: Crime Branch
    May 5 2026
    तिहाड़ जेल - एशिया की सबसे बड़ी जेल लेकिन इसकी ऊंची दीवारों के पीछे क्या चलता है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं अजय भाटिया, जिन्होंने तिहाड़ जेल में ASP के तौर पर 34 सालों तक काम किया. 1991 में पुलिस सेवा जॉइन करने वाले अजय भाटिया उन चुनिंदा अफ़सरों में रहे, जिन्होंने जेल के अंदर की दुनिया को बहुत करीब से देखा. इस बातचीत में खुलकर चर्चा होती है तिहाड़ के अंदर मौजूद करप्शन की. कैसे कैदी मोबाइल, पैसे और यहां तक कि हथियार तक जेल के अंदर ले जाते हैं? साथ ही बात होती है उन नामचीन कैदियों की भी, जिन्हें लेकर हमेशा सवाल उठते रहे - लॉरेंस बिश्नोई, मुन्ना बजरंगी और सुकेश चंद्रशेखर. अजय भाटिया ने बताया कि कैसे कभी उनके पीछे एक गैंगस्टर लगा दिया गया, क्यों उन्हें धमकियां मिलीं और भ्रष्टाचार सिस्टम के चलते उन्हें क्या-क्या भुगतना पड़ा? इस पॉडकास्ट में सुनिए तिहाड़ जेल की वो सच्चाई, जो अक्सर बाहर नहीं आ पाती.

    Producer - Maaz Siddiqui
    Host - Arvind Ojha
    Sound - Aman Pal & Rohan Bharti
    Show More Show Less
    57 mins
  • अतीक़ अहमद के ISI कनेक्शन और मुख़्तार अंसारी-विकास दुबे की मौत के पीछे कौन? पूर्व DGP प्रशांत कुमार का खुलासा: Crime Branch
    Apr 28 2026
    ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बातचीत एक ऐसे पुलिस अफ़सर से है, जिनके नाम के साथ उत्तर प्रदेश की नई पुलिसिंग की पूरी बहस जुड़ी रही है. उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रशांत कुमार, जिनके कार्यकाल को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने एक नया “पुलिसिंग मॉडल” खड़ा किया - जहां एनकाउंटर लगातार चर्चा में रहे. इस बातचीत में “Operation Langda” पर विस्तार से बात हुई. साथ ही फ़िल्म ‘Dhurandhar’ और ‘Dhurandhar 2’ में दिखाए गए किरदार और घटनाएं हकीकत के कितने करीब हैं, खासकर अतीक़ अहमद से जुड़े दावों पर. इसके अलावा मुख़्तार अंसारी की मौत और विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर भी खुलकर सवाल-जवाब हुए. बातचीत में हाथरस केस और महाकुंभ भगदड़ जैसे विवादित मामलों पर भी प्रशांत कुमार से सीधे सवाल किए गए. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
    Show More Show Less
    1 hr and 7 mins
  • Pulwama में RDX कैसे आया, Godhra कांड की जांच और Sheena Bora-Haren Pandya को क्यों मारा गया?: Crime Branch
    Apr 22 2026
    ‘क्राइम ब्रांच’ के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि NIA के पूर्व चीफ़ योगेश चंद्र मोदी. एक सीनियर IPS अधिकारी जिन्होंने अपनी सेवाएं CBI और R&AW में भी दीं. वाईसी मोदी के ही कार्यकाल में पुलवामा अटैक हुआ था. इसके अलावा उन्होंने कई हाई-प्रोफ़ाइल मामले भी सॉल्व किए. इस एपिसोड में उन्होंने बताया कि पुलवामा अटैक हुआ कैसे और NIA इसकी तह तक कैसे पहुंची. साथ ही उन्होंने कश्मीर के टेरर फ़ंडिंग और गुजरात दंगों से जुड़ी अपनी जांच के बारे में भी बताया. आखिर में वाईसी मोदी ने हरेन पांड्या और शीना बोरा मर्डर केस की कहानियां भी बताईं. ये एपिसोड सिर्फ़ एक घटना का ब्योरा नहीं, बल्कि आतंकवाद, क्राइम और जांच बीच की पूरी कहानी है - सीधे उस शख्स की ज़ुबानी जिसने इसे करीब से देखा और सुलझाया. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    Show More Show Less
    1 hr and 30 mins
  • क्वीन्स ऑफ़ क्राइम - लेडी डॉन, हनी ट्रैप, टिंडर मर्डर और बेबी सीरियल किलर्स की ख़ौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
    Apr 16 2026
    क्राइम की दुनिया में औरतों की एंट्री कम हुई है. लेकिन जब भी होती है, एक ऐसी कहानी छोड़ जाती है जिसे भूलना आसान नहीं होता. आज ‘क्राइम ब्रांच’ में मेहमान हैं कुलप्रीत यादव. 23 साल तक भारतीय नेवी में सेवा देने के बाद वो नेवल कमांडेंट के तौर पर रिटायर हुए. इसके अलावा वो एक जाने-माने लेखक और एक्टर भी हैं. इस एपिसोड में बातचीत उनकी चर्चित किताब Queens of Crime पर हुई. ये किताब उन आम औरतों की कहानियां बताती है, जो हालात या फ़ैसलों की वजह से अपराध की दुनिया में पहुंच गईं. जानिए इस पॉडकास्ट में कि मुंबई की ड्रग क्वीन ने अपना साम्राज्य कैसे खड़ा किया? एक मां और उसकी दो बेटियों की चेन स्नैचिंग गैंग कैसे ‘बेबी किलर्स’ में बदल गई? एक टिंडर मर्डर केस जिसका तरीका ही सिहराने वाला है और साइनाइड मल्लिका की खौफ़नाक कहानी. 'क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में सुनिए ऐसी कहानियां, जो आम धारणाओं को तोड़ती हैं और दिखाती हैं कि जुर्म का चेहरा कई बार हमारी सोच से बिल्कुल अलग होता है.

    प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    Show More Show Less
    47 mins
  • PoK से Karachi तक… Pakistan में आतंकियों को कौन मार रहा है? सुनिए ये Dhurandhar कहानी: Crime Branch
    Apr 8 2026
    9 जून 2024… एक तरफ़ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, दूसरी तरफ़ जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला हो जाता है. इतने अहम दिन पर हुआ ये हमला महज़ संयोग तो नहीं था, बल्कि सोचा-समझा मैसेज था. लेकिन एक साल बाद ही इस हमले के मास्टरमाइंड अबु क़ताल, जो पाकिस्तान में सुरक्षित बैठा था, रहस्यमय तरीके से मारा जाता है. कुछ ‘Unknown Gunmen’ आते हैं, हमला करते हैं और बिना कोई सुराग छोड़े गायब हो जाते हैं. यही पैटर्न बार-बार सामने आता है. चाहे वो आमिर सरफ़राज़ तांबा हो, जिसने सरबजीत सिंह की हत्या की या फिर हंज़ला अदनान, जो हाफ़िज़ सईद का करीबी था. हर बार कहानी एक जैसी है - सटीक हमला, कोई क्लेम नहीं, और हमलावर गायब. तो सवाल ये है कि क्या ये कोई सीक्रेट ऑपरेशन है जो बिना नाम के चल रहा है? क्या हाल ही में आई फ़िल्म ‘धुरंधर’ की तरह कोई धुरंधर सच में तो पाकिस्तान में नहीं है? इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको ऐसी 4 सच्ची कहानियों के ज़रिए इसी गुत्थी को समझाने की कोशिश करेंगे.
    Show More Show Less
    24 mins
  • Dhurandhar वाले SP Chaudhry Aslam की बेगम के Rehman Dakait, Lyari और Pakistan पर खुलासे: Crime Branch
    Mar 31 2026
    धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद कई किरदार नामी गिरामी हो गए. उनमें से एक प्रमुख शख्सियत है पाकिस्तान के SP चौधरी असलम. लेकिन उनकी फ़िल्म में दिखी कहानी और असली ज़िंदगी के बीच कितना फ़र्क है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारी मेहमान हैं चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम. जानिए इस एपिसोड में कि कैसे एक आम इंसान पुलिस अफ़सर बना? ‘चौधरी’ नाम उनके साथ कैसे जुड़ा? और एक पुलिसवाले की ज़िंदगी के साथ परिवार को किन समझौतों से गुज़रना पड़ता है? इस बातचीत में खुलकर बात होती है उनके एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बनने की, उन पर लगे आरोपों की, और उन ऑपरेशनों की जिनकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहे. ऑपरेशन ल्यारी से लेकर रहमान डकैत के एनकाउंटर तक, क्या ये सब वैसा ही था जैसा बताया गया, या कहानी कुछ और थी? साथ ही, TTP से उनकी दुश्मनी कैसे शुरू हुई और क्यों वो उनके निशाने पर आ गए? आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.

    प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
    Show More Show Less
    50 mins